मसूरी : रोटरी क्लब मसूरी के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में रोटरी मसूरी एक सामाजिक सेवा अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में शिक्षण सामग्री व स्कूल बैग का वितरण किया गया।
रोटरी सेवा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय किताबघर में 19 स्कूल बैग, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या कुलड़ी में 22 स्कूल बैग, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बालक कुलड़ी में 23 स्कूल बैग, इसके अलावा राजकीय प्राथमिक स्कूल कुलड़ी में 10 एलईडी ट्यूब लाइट फिटिंग सहित वितरित किए गये। रोटरी क्लब मसूरी विगत कई वर्षो से समाज व विभिन्न समुदाय की मदद के लिए एक मजबूत सहायक हाथ के रूप में कार्य करता रहा है। क्लब का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में सहायता प्रदान कर बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना है। क्लब का मानना है कि एक छोटी सी मदद भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है और क्लब को पूरे समाज की प्रगति में योगदान देना चाहिए। रोटरी क्लब का यह प्रयास समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता और सहायक हाथ बढ़ाने की भावना को दर्शाता है।

कार्यक्रम में प्रोजेक्ट डायरेक्टर रजत अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र कर्णवाल और रोटेरियन टीएस मनचंदा आदि मौजूद रहे।
You may also like
-
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई करे जिला प्रशासन।
-
सिने अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने मसूरी का आनंद लिया व एलोरा के उत्पादों का आनंद लिया।
-
शहर कांग्रेस ने हरेला पर्व मनाया व कार्यकर्ताओं को फूलों के पौधे वितरित किए।
-
मसूरी प्रेस क्लब संवाद कार्यक्रम में एसडीएम राहुल आनंद से समस्याओं पर बेबाक उत्तर दिए।
-
यूपीएससी सीडीएस में ऑल इंडिया 17वीं रैंक हासिल कर अमृतांशु नौटियाल बने लेफ्टिनेंट, तीसरी पीढ़ी ने संभाली देश सेवा की विरासत।
