मसूरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 128वां संस्करण कुलड़ी स्थित बूथ संख्या 155 में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे उल्लेखनीय कार्यों के बारे में बताया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल ने कहा कि यह संस्करण अत्यंत महत्वपूर्ण था जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रां में हो रहे कार्यो को समझने का अवसर मिला, व इसका समाज में सकारात्मक संदेश जायेगा। उन्होंने बताया कि इस संस्करण में एडयूरेंस स्पोर्टस की बढती लोक प्रियता, खाद्यान्न का रिकार्ड उत्पादन, विभिन्न खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों, अंतरिक्ष में भारत की प्रगति, शीत कालीन पर्यटन की संभावनाओं आदि का विशेष रूप से उल्लेख किया गया। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में बढते शीत कालीन पर्यटन व पर्यटक स्थलों की लोकप्रियता का विशेष उल्लेख किया वहीं हाई अल्टीटयूट मैराथन की सराहना की जो हमारे लिए गर्व की बात है। इसके साथ मसूरी के विभिन्न बूथों पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुना गया।
इस मौके पर बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शूरवीर सिंह पंवार, मोहन उनियाल, गजेंद्र महर, अजीत पंवार, विपिन चौहान, अरूण कुमार, अनुज कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।
You may also like
-
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई करे जिला प्रशासन।
-
सिने अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने मसूरी का आनंद लिया व एलोरा के उत्पादों का आनंद लिया।
-
शहर कांग्रेस ने हरेला पर्व मनाया व कार्यकर्ताओं को फूलों के पौधे वितरित किए।
-
मसूरी प्रेस क्लब संवाद कार्यक्रम में एसडीएम राहुल आनंद से समस्याओं पर बेबाक उत्तर दिए।
-
यूपीएससी सीडीएस में ऑल इंडिया 17वीं रैंक हासिल कर अमृतांशु नौटियाल बने लेफ्टिनेंट, तीसरी पीढ़ी ने संभाली देश सेवा की विरासत।
