मसूरी : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित पोलो ग्राउंड पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को नई दिल्ली के लिए शुभकामनाओं सहित विदा किया। ज्ञात हो कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सौ वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स की समाप्त होने पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 14 सप्ताह का कोर्स पूरा करने पर समापन समारोह को संबोधित किया व उसके बाद वापस दिल्ली लौट गए।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के वापस लौटते समय मंत्री गणेश जोशी ने हैलीपैड पर उनका स्वागत किया व उन्हें ब्रहम कमल का स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट किया, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भेट करवायी।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के साथ-साथ ‘वीरभूमि’ भी है और यहां के जवानों ने हमेशा देश की सेवा में अदम्य साहस और पराक्रम दिखाया है।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन से देश की रक्षा व्यवस्था और सैनिकों के कल्याण कार्यों में निरंतर मजबूती आई है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी रक्षा मंत्री का सहयोग उत्तराखण्ड को विशेष रूप से सैनिक कल्याण के क्षेत्र में मिलता रहेगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का उत्तराखंड से बेहद लगाव है, उनसे उनका पुंराना संबंध है।
इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने उन्हें ज्ञापन देकर सर्वे ऑफ इंडिया की खाली पड़ी भूमि पर सैनिक स्कूल बनाने व लंढौर छावनी क्षेत्र को जाम की स्थिति से मुक्त कराने के लिए सिस्टर बाजार से जबर खेत तक बाई पास मार्ग बनाने की मांग की।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल, रमेश खंडूरी, अमित भटट, विजय बिंदवाल, सतीश ढौडियाल, गूड मोहन राणा, उमेश नौटियाल, विजय रमोला, आबिद सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
