मसूरी : पिक्चर पैलेस किंक्रेग मार्ग बड़ा मोड पर माता दुर्गा मंदिर में बनी पानी की टंकी लगातार धंस रही है, जिस कारण हर समय बड़ा खतरा बना है। मंदिर समिति ने लोक निर्माण विभाग से मांग की कि पानी की टंकी के नीचे लोक निर्माण के पुश्ते को ठीक किया जाय ताकि पानी की टंकी को नुकसान न पहुचे व अन्य कोई दुर्घटना न घट सके। मंदिर के पुजारी आचार्य दुर्गा प्रसाद जोशी ने बताया कि पानी की टंकी झुक रही है पहले नहीं देखा लेकिन आज अचानक देखा, उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि पुश्ते को ठीक किया जाय अन्यथा वहां पर बड़ी घटना हो सकती है, लोग पानी की टंकी का प्रयोग मंदिर में जाने के लिए करते है, जो कभी भी गिर सकती है। मंदिर समिति के सदस्य प्रेम चंद गोयल ने कहा कि मंदिर को बने 25 से 26 साल हो चुके हैं, लेकिन पानी की टंकी के नीचे पानी का रिसाव होने से टंकी झुक गयी है, जिससे पुश्ते को खतरा हो गया है ऐसे में कभी कोई दुर्घटना हो सकती है नीचे से गाडियां जाती है किसी को भी नुकसान हो सकता है। पहाड़ भी कच्चा है जो खिसक रहा है उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की कि शीघ्र इसकी मरम्मत की जाय ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शिवराज सिंह लोधियाल ने कहाकि उनके संज्ञान में ऐसा कुछ अभी तक आया नहीं है लेकिन वह तत्काल मौके पर जाकर देखेंगे अगर पुश्ते की वजह से हो रहा है तो उसे ठीक करने का प्रयास किया जायेगा।
You may also like
-
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई करे जिला प्रशासन।
-
सिने अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने मसूरी का आनंद लिया व एलोरा के उत्पादों का आनंद लिया।
-
शहर कांग्रेस ने हरेला पर्व मनाया व कार्यकर्ताओं को फूलों के पौधे वितरित किए।
-
मसूरी प्रेस क्लब संवाद कार्यक्रम में एसडीएम राहुल आनंद से समस्याओं पर बेबाक उत्तर दिए।
-
यूपीएससी सीडीएस में ऑल इंडिया 17वीं रैंक हासिल कर अमृतांशु नौटियाल बने लेफ्टिनेंट, तीसरी पीढ़ी ने संभाली देश सेवा की विरासत।
