मसूरी : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपराहन साढे चार बजे लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी पहुंचे। रक्षा मंत्री का हैलीकाप्टर चार बजकर 26 मिनट पर पोलो ग्राउड हैलीपैड पर उतरा जहां लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के निदेशक, प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत की व फिर सीधे अकादमी चले गये। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी के लिए गौरव का क्षण है कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मसूरी पहुंचे, उनसे हमारा पुराना संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनाने में राजनाथ सिह की अहम भूमिका है वे उस समय उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री थे व उनकी विधान सभा से उत्तराखंड राज्य का प्रस्ताव पास किया था। उन्ही के प्रयासों से राज्य का बिल पास हुआ, उन्होंने कहा कि मसूरी आने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया, उनकी खासियत है कि जो कार्यकर्ता उनसे एक बार मिलता है वह उसे नाम से पहचान लेते हैं, उन्होंने कहाकि 1994 से उनके साथ लगातार संपर्क में रहा। आज वह आराम करेंगे व कल अकादमी में अपना संबोधन देंगे व दोपहर को मसूरी से वापस लौटेंगे।
इस मौके पर एसडीएम राहुल आनंद, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, राजेंद्र रावत, विजय रमोला, अरविंद सेमवाल, विजय बिंदवाल, जगजीत कुकरेजा, कमला थपलियाल, पालिका सभासद अमित भटट, गौरी थपलियाल, रणवीर सिंह कंडारी, धर्मपाल पंवार, अनीता धनाई, आदि मौजूद रहे।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
