मसूरी : मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने ग्राम क्यारकुली क्षेत्रांतर्गत मसूरी झील के निकट तीन अवैध निर्माण ज्वाइंट सचिव व एसडीएम राहुल आनंद के निर्देश पर पुलिस बल की मौजूदगी में सील किया।
मसूरी देहरादून मार्ग पर क्यारकुली क्षेत्रांतर्गत मसूरी झील के निकट राजकुमार शर्मा के अलग अलग तीन अवैध निर्माण एसडीएम व ज्वाइंट सेक्रेट्री राहुल आनंद की मौजूदगी में मसूरी देहरा विकास प्राधिकरण की टीम ने सील किया गया। इस मौके पर एसडीएम राहुल आनंद एमडीडीए के अवर अभियंता अनुज पांडे, अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर संजय, उदय सिंह नेगी, दिगंबर बलूनी इंद्रदेव नौटियाल सहित पुलिस बल मौजूद रहे। इस मौके पर एमडीडीए के अवर अभियंता अनुज पांडे ने कहा कि मसूरी में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी गतिमान रहेगी।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
