मसूरी : शुभ मंगलम सस्था के माध्यम से गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा लंढौर में एक कार्यक्रम आयोजित कर तीन गरीब कन्याओं की शादी के लिए सामान उपलब्ध कराया गया।
शुभ मंगलम संस्था के माध्यम से तीन गरीब लड़कियों कुसुम, किरन, व चांदनी की शादी के लिए जरूरी सामान जिसमें खाने के लिए राशन, जिसमें आटा, चावल, दाल, मैदा, बेसन, सूजी, तेल, चाय पत्ती, चीनी, नमकीन, बिस्कुट, दूध के पैकेट, मसाले आदि सहित अटैची, डिनर सेट, कुकर, मिक्सी, आटा टंकी, प्रेस, रजाई व गददे, बैडशीट, लंहगा आदि तीनो लड़कियों को दिया गया। वहीं उनका श्रृंगांर जीनत अली ने किया। कार्यक्रम में शुभ मंगलम की अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, रेनू वाही, जगजीत कुकरेजा, विनोद रस्तोगी, माटी, जीनत अली, रमन कौर, जसविंदर सिंह, आदि मौजूद रहे।

You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
