मसूरी : हिमंवंत महिला समूह ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलिंगार लंढौर छावनी में स्कूली बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। इस मौके पर बच्चों को खिलौने व अल्पाहार वितरित किया।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री प. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय छावनी परिषद मलिंगार में हिमवंत महिला समूह ने बच्चों के साथ मनाया। इस मौके पर बच्चों को उनी वस्त्र के साथ ही खिलौने व अल्पाहार वितरित किया। बाल दिवस के मौके पर बच्चों को प. नेहरू के बारे में बताया गया व कि प. नेहरू बच्चों के प्यारे थे जिस कारण उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस बच्चों को समर्पित है। कार्यक्रम में हिमांशु खरोला को सम्मानित किया गया जिन्होंने विद्यालय के बच्चों के लिए तीन बाथरूम के सेट बनाये। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदित शाह, सहायक अध्यापक परविंद रावत, हिमंवत महिला समूह कि अध्यक्ष पुष्पा पडियार, लीला कंडारी, सुषमा, महक, रश्मि सिंह, सुनीता नेगी, नरेंद्र पडियार आदि मौजूद रहे।

You may also like
-
एसडीएम एवं उपखण्ड जनगणना अधिकारी ने प्रिसिंपल को कारण बताओ नोटिस किया जारी।
-
“शांति और संस्कृति” विषय पर वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न।
-
कैबिनेट मंत्री महाराज के प्रयास हुए फलीभूत, प्रधानमंत्री करेगें भारत-नेपाल सीमा लैंड पोर्ट का शिलान्यास।
-
स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री सुबोध उनियाल की पैनी नजर, नंदगांव सीएचसी में औचक जांच।
-
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत 63 उद्यमियों को रुपये 60 लाख की सहायता राशि के चैक वितरित किये।
