मसूरी : इनर व्हील क्लब मसूरी ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक और उत्कृष्ट कार्य किया गया है। क्लब ने सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्राइमरी सेक्शन के बच्चों के लिए एक जल टैंक की व्यवस्था करवाई है, जिसकी फिटिंग एवं अन्य आवश्यक कार्य भी क्लब द्वारा पूरे करवाए गए हैं।
इनर व्हील क्लब ने जल टैंक को विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर औपचारिक रूप से विद्यालंय के बच्चों को समर्पित किया गया,। जिससे विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष साधना साहनी ने कहा कि इनरव्हील क्लब समाज की जरूरतों को पूरा करने का कार्य करता रहता है इसी कड़ी में विद्यालय में छात्राओं की पेयजल समस्या को दूर करने हुए विद्यालय मे जल टैंक समर्पित किया गया ताकि बच्चे इसका उपयोग कर सकें।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष साधना साहनी, पूर्व अध्यक्ष अनीता जैन, अंजली मित्तल तथा किरण त्रिपाठी सहित विद्यालय की छात्राएं व अध्यापिकाएं मौजूद रही।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
