देहरादून : भाजपा राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने पर वंदेमातरम@150 अभियान प्रदेशभर में, वंदेमातरम के मौलिक स्वरूप में सामूहिक गायन के साथ मना रही है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने वंदेमातरम गीत को राष्ट्र आराधना और देशभक्ति की भावना के प्रवाह का गान बताया है। अब पार्टी इस कालजई गीत में निहित राष्ट्रीयता की भावना को इस अभियान के माध्यम से जन जन के बीच ले जाएगी।
पार्टी मुख्यालय में इस अभियान की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार के नेतृत्व में वंदेमातरम गीत का मौलिक स्वरूप में सामूहिक गायन से की गई है।
महेन्द्र भट्ट ने कहा, वंदेमातरम गीत राष्ट्र आराधना और देशभक्ति की भावना के प्रवाह का गान है। इसी की प्रेरणा से असंख्य लोगों ने आजादी के लिए कुर्बानियां दी, स्वतंत्रता संग्राम की मशाल के लिए प्राणवायु की तरह इस गीत का योगदान रहा। लेकिन बेहद दुर्भाग्य रहा कि आजादी दिलाने का ढोल पीटने वाली कांग्रेस ने ही इसे तुष्टिकरण की राजनीति के चलते, कभी वह सम्मान नहीं दिया, जिसका यह हकदार था। पहले यह गीत उनके अधिवेशनों में पूरा गया जाता था, लेकिन वर्ग विशेष को खुश करने के लिए इसे काट छांट कर गाया जाने लगा। इस राष्ट्रगीत रचना के 50 वर्ष और 100 वर्ष के अवसर भी आए होंगे, लेकिन पिछली सरकारों ने हमेशा उन्हें नजरअंदाज किया।लेकिन बड़े गर्व और उत्साह की बात है कि मोदी जी की प्रेरणा से इस गीत का 150वाँ वर्ष अभूतपूर्व तरीके से मनाया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि देश को आजादी दिलाने वाला गीत, राष्ट्रीय एकता और समृद्धता की सबसे मजबूत कड़ी बनें। हम देश पर प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों से विरासत में मिले इस राष्ट्रीय गीत को मूल मंत्र की तरह नई पीढ़ी को सौंपना चाहते हैं। इसलिए मोदी जी की प्रेरणा से संचालित इस अभियान से पार्टी जन जन को जोड़ रही है।
इस अवसर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा, वन्देमातरम गीत भारत राष्ट्र की आत्मा में रचा बसा है। जिसे पिछली कुछ पीढ़ियों में विशेष राजनीति करने वालों ने विस्मृत कराने का प्रयास किया है। जनदबाव में इसे राष्ट्रगीत तो स्वीकारा, लेकिन इसको वर्ग विशेष की नाराजगी के डर से संक्षिप्त करने का पाप किया गया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी और देश की राष्ट्रवादी जनता के मनमस्तिष्क में इस गीत का हमेशा सर्वोच्च स्थान रहा है। उन्होंने बताया, सरकार के स्तर पर इस गीत का मौलिक स्वरूप में पूर्ण गायन सभी शिक्षण संस्थाओं, सरकारी कार्यालयों में सामूहिक रूप में तो किया जा रहा है। लेकिन भाजपा संगठन को इस राष्ट्रीयता की भावना के गान को अभियान के माध्यम से प्रदेशवासियों में देशभक्ति पुनर्जागरण का कार्य करना हैं।

इस मौके पर अभियान की प्रदेश संयोजक प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा संगठन अगले 26 नवंबर, संविधान दिवस तक राष्ट्रगीत का मूल स्वरूप में सामूहिक गान, प्रत्येक जिला कार्यालय एवं मंडल स्तर तक के सभी कार्यक्रमों में करेगा। इस दौरान होने वाले सभी सांगठनिक कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से वंदे मातरम का इसके विस्तृत स्वरूप में गायन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त गोष्ठियों एवं विशेष चर्चा कार्यक्रमों के माध्यम से भी अधिक से अधिक लोगों को इस राष्ट्रभक्ति के अभियान से जोड़ा जाएगा।
इस दौरान कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रध्वज फहराया गया और देशभक्ति के नारे के बीच कार्यकर्ताओं में मिष्ठान वितरित किया गया।
अभियान की प्रदेश संयोजक प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में राजपुर विधायक खजान दास, सविता कपूर, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल, अभियान सह संयोजक एवं प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया संयोजक मनवीर सिंह चौहान, सह संयोजक राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, कुंवर जपेंद्र, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रुचि भट्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल मेंदोल, दायित्वधारी डाक्टर देवेंद्र भसीन, विनोद उनियाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
You may also like
-
एसडीएम एवं उपखण्ड जनगणना अधिकारी ने प्रिसिंपल को कारण बताओ नोटिस किया जारी।
-
“शांति और संस्कृति” विषय पर वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न।
-
कैबिनेट मंत्री महाराज के प्रयास हुए फलीभूत, प्रधानमंत्री करेगें भारत-नेपाल सीमा लैंड पोर्ट का शिलान्यास।
-
स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री सुबोध उनियाल की पैनी नजर, नंदगांव सीएचसी में औचक जांच।
-
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत 63 उद्यमियों को रुपये 60 लाख की सहायता राशि के चैक वितरित किये।
