मसूरी : प्रर्देश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने राज्य स्थापना रजत जयंती पर मसूरी शहीद स्थल आकर मसूरी गोलीकांड के शहीदों को माल्यार्पण व पुष्प अर्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह उत्तराखंड वासियों के लिए गौरव का क्षण है व आज के दिन राज्य का निर्माण हुआ जिसके लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई को याद करना जरूरी है जिन्होंने 14 दलों की गठबंधन की सरकार में राज्य का निर्माण किया जिसे संवारने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण में मसूरी का बडा योगदान है जिन्हें नमन करने मसूरी आया। उन्होंने कि इनकी शहादतों पर राज्य बना, इनकी पूजा करनी चाहिए ये हमारे पित्र है, अगर इनके संघर्ष से राज्य न बनता तो आज जहां हम है वहां नहीं होते। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने राज्य निर्माण के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया व इस मोके पर बड़ी घोषणाएं की। जिसमें पेंशन बढाई, राजकीय आवास गृहों में छूट दी वहीं छह माह चिन्हीकरण का कार्य किया जायेगा ताकि छूट गये आंदोलनकारियों को चिन्हीकरण हो सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य आंदोलनकारी है व कई मंत्री व विधायक राज्य आंदोलनकारी है जिन्हें राज्य की पीड़ा है। उन्होंने राज्य आंदोलन में किए गये उत्पीड़न के बारे में बताया व इस मौके पर भावुक हो गये। उसी पुलिस लाइन में जहां पुलिस ने मारा वहीं सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि शहीदों को गर्व हो रहा होगा कि राज्य विकास के पथ पर आगे बढ रहा है। उन्होंने 25 सालों के बारे में कहा कि राज्य ने बड़ी तरक्की की है, पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवाडी ने विकास किया उनके तत्कालीन प्रधानमंत्री बाजपेई से अच्छे संबंध थे व आज यह छोटा प्रदेश देश के नवोदित राज्यों में अग्रणी है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा प्रदेश आपदा का प्रदेश है जिसमें 13 से लगातार आपदाए आ रही है व इस वर्ष बरसात में बडी आपदाएं आयी सैकडो लोगों की जाने गयी, मसूरी विधानसभा तीस साल पीछे चली गयी। उसके बाद सरकार सुविधाएं बनाने में लगी है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के प्रदेश के बारे में भ्रष्टाचार बढने पर कुछ नहीं कहना लेकिन भाजपा लगातार प्रदेश को आगे बढाने में लगी है, प्रदेश भाजपा ने बनाया इसे संवारने की जिम्मेदारी हमारी है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, जसोदा शर्मा सभासद गौरी थपलियाल, विरेंद्र राणा, धर्मपाल पंवार, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
You may also like
-
मसूरी में आवासीय कालोनी, भवन मानकों में शिथिलता व पॉकेट पार्किग की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
-
कूडा उठान पर्यावरण मित्रों ने सुपरवाइजरों को हटाने व वेतन देने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन।
-
झड़ीपानी में रेलवे व स्थानीय लोगों के बीच संपत्ति विवाद पर सीमांकन करने की सहमति बनी।
-
कृषि समृद्धि के लिए बहादराबाद–इकबालपुर नहर पर विशेष फोकस – त्रिवेन्द्र सिंह रावत।
-
AI सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नग्न प्रदर्शन के विरोध में भाजयुमो ने प्रदर्शन किया।
