चमोली : एसडीआरएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 07 नवम्बर 2025 को एसडीआरएफ पोस्ट पांडुकेश्वर के समीप एक वाहन (UK-14B 4828) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। उक्त वाहन में कुल 06 व्यक्ति सवार थे।
सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट पांडुकेश्वर से अपर उपनिरीक्षक मंगल सिंह भाकोनी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम द्वारा सभी घायलों को वाहन से सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया तथा सभी घायलों को उपचार हेतु सकुशल पांडुकेश्वर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
