मसूरी : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जंयती पर्यटन नगरी में भी पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनायी जायेगी। इस मौके पर नगर पालिका परिषद पूरे शहर के मुख्य चौक चौराहों व ऐतिहासिक भवनों पर प्रकाश करेगी वहीं शहीद स्थल व टाउनहाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम व रमछोल का आयोजन किया जायेगा वहीं आठ नवंबर को शहर में स्थापना दिवस रजत जयंती पर रैली का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर दो दिवसी कार्यक्रम का पोस्टर भी लॉच किया जायेगा।
नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने पत्रकारों को अवगत कराया कि राज्य स्थापना की रजत जयंती पर नगर पालिका से अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इस मौके पर शहर के सभी प्रमुख स्थानों व ऐतिहासिक भवनों पर प्रकाश किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आठ नवंबर को एक बजे सर्वे के मैदान से बड़ी रैली निकाली जायेगी जिसमें स्कूलों के बच्चों सहित मसूरी के सभी सामाजिक व सांस्कृति संगठनों के लोग शामिल होंगे। व गांधी चौक पर बोन फायर के साथ ही मन्नाण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि नौ नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमें उत्तराखंड व मसूरी की सांस्कृतिक टीमें शामिल होंगी। शहीद स्थल पर भी दिन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा व मसूरी गोलीकांड के शहीद परिवारों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर आतिशबाजी की जायेगी। इस मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी रजनीश डोबरियाल, सभासद अमित भटट, शिवानी भारती, गौरी थपलियाल, बबीता मल्ल, सचिन गुहेर, रणवीर कंडारी, विशाल खरोला, व पालिका कार्यालय अधीक्षक चंद्रप्रकाश बडोनी भी मौजूद रहे।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
