मसूरी : मजदूर संघ की बैठक सीटू कार्यालय में अध्यक्ष संपत लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसमें अवगत कराया गया कि मजूदर संघ का चुनाव 31 मार्च 2024 को हुआ था, लेकिन उसके बावजूद भी पुरानी कार्यकारणी के लोग अपने को पदाधिकारी बता रहे हैं।
बैठक में बताया गया कि नई कार्यकारणी चुनने के बाद मजदूर संघ के पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान, महामंत्री संजय टम्टा व कोषाध्यक्ष विरेंद्र सिंह डुगरियाल को निष्कासित किया जा चुका है, लेकिन वह अभी भी मजदूर संघ के पैड का प्रयोग कर रहे हैं। बैठक में चेतावनी दी गयी कि यदि उन्होंने भविष्य में पैड का प्रयोग किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। बैठक में महामंत्री सोबन पंवार ने बताया कि इन लोगों ने अभी तक भोटिया मार्केट स्थित कार्यालय पर कब्जा किया हुआ है, जिस पर कब्जा दिलाने के लिए एसडीएम को पत्र प्रेषित किया गया है। बैठक में यह भी कहा गया कि पूर्व में 14 गोल्फकार्ट मजदूर संघ को दी गयी थी जिसे यह चला रहे हैं व साथ ही धमका रहे हैं, इसके लिए अधिशासी अधिकारी को कार्रवाई हेतु पत्र दिया गया है। उन्होने यह भी अवगत कराया कि उप जिलाधिकारी को नई कार्यकारणी की लिस्ट व पंजीकरण प्रमाण पत्र भी दिया गया है।
इस मौके पर अध्यक्ष संपत लाल, महामंत्री सोबन पंवार, गंभीर पंवार, धन्नी लाल, रमेश प्रसाद गौडद्व महिपाल सिंह रावत, जयमल पंवार, अतर सिंह, राकेश पंवार, अरविंद सिंह नेगी, जगत लाल, खेमानंद नौटियाल, संतराम, कुलदीप रावत जयलाल आदि मौजूद रहे।
You may also like
-
एसडीएम एवं उपखण्ड जनगणना अधिकारी ने प्रिसिंपल को कारण बताओ नोटिस किया जारी।
-
“शांति और संस्कृति” विषय पर वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न।
-
कैबिनेट मंत्री महाराज के प्रयास हुए फलीभूत, प्रधानमंत्री करेगें भारत-नेपाल सीमा लैंड पोर्ट का शिलान्यास।
-
स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री सुबोध उनियाल की पैनी नजर, नंदगांव सीएचसी में औचक जांच।
-
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत 63 उद्यमियों को रुपये 60 लाख की सहायता राशि के चैक वितरित किये।
