टिहरी गढ़वाल/नरेंद्रनगर : प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि “खेल मनुष्य के जीवन का अभिन्न अंग हैं, स्वस्थ मस्तिष्क के लिए स्वस्थ शरीर आवश्यक है। खेलों के माध्यम से युवा न केवल अपना करियर बना सकते हैं बल्कि देश और राज्य के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।”
कैबिनेट मंत्री जोशी 49वें सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के अंतर्गत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं द्वारा निकाले गए आकर्षक मार्चपास की सलामी लेते हुए उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति और विरासत के धरोहर हैं। इनके माध्यम से सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश के वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मेले की खेल प्रतियोगिताओं ने अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को जन्म दिया है। खिलाड़ियों और क्लबों की बढ़ती भागीदारी से यह मेला अब अंतर-राज्यीय मेला के रूप में पहचान बना रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से “अतिथि देवो भव” की भावना के साथ आने वाले खेल एवं संस्कृति प्रेमियों का स्वागत करने की अपील की।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मेला संयोजक व पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा, मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष वीर सिंह रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष साकेत बिजलवान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेश उनियाल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ऋतुराज सिंह नेगी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
