टिहरी गढ़वाल : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया आज दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को SDRF उत्तराखंड को पुलिस चौकी बचेलीखाल से सूचना प्राप्त हुई कि तोताघाटी के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर पाया गया कि उक्त वाहन लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है, जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे।
SDRF टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में सघन रेस्क्यू अभियान चलाते हुए रोए व स्ट्रेचर की सहायता से तीनों शवों को खाई से निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया।
मृतकों का विवरण निम्नलिखित है:
- मोहन सिंह पुत्र तारा सिंह (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम फतेहपुर टांडा, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून
- प्रवीण राठौर पुत्र दिनेश कुमार (उम्र लगभग 25 वर्ष), निवासी डोईवाला, जनपद देहरादून
- ताराचंद्र पुत्र सुरेश चंद (उम्र लगभग 24 वर्ष), निवासी ग्राम फतेहपुर टांडा माजरी ग्रांट, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून।
You may also like
-
एसडीएम एवं उपखण्ड जनगणना अधिकारी ने प्रिसिंपल को कारण बताओ नोटिस किया जारी।
-
“शांति और संस्कृति” विषय पर वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न।
-
कैबिनेट मंत्री महाराज के प्रयास हुए फलीभूत, प्रधानमंत्री करेगें भारत-नेपाल सीमा लैंड पोर्ट का शिलान्यास।
-
स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री सुबोध उनियाल की पैनी नजर, नंदगांव सीएचसी में औचक जांच।
-
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत 63 उद्यमियों को रुपये 60 लाख की सहायता राशि के चैक वितरित किये।
