टिहरी गढ़वाल : नरेंद्रनगर में सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला अपने 49वें वर्ष में प्रवेश कर गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति में मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा —
“माँ कुंजापुरी हमारी अधिष्ठात्री देवी हैं। उन्हीं के आशीर्वाद और कृपा से हम निरंतर नरेंद्रनगर विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरत हैं। माँ ने ही वह शक्ति प्रदान की है कि आज नरेंद्रनगर की जनता के सहयोग और विश्वास से हम प्रदेशवासियों की सेवा, समर्पण और विकास के मार्ग पर अग्रसर हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि माँ कुंजापुरी के नाम से प्रारंभ किया गया यह दिव्य एवं भव्य मेला न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसने क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक समृद्धि को भी नई दिशा दी है। इस मेले के माध्यम से स्थानीय संस्कृति, परंपरा और लोककला को संरक्षण और प्रोत्साहन मिला है।
मंत्री सुबोध उनियाल ने माँ कुंजापुरी से प्रदेश की सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हुए कहा —
“माँ कुंजापुरी का आशीर्वाद समस्त प्रदेशवासियों पर सदा बना रहे, ताकि हमारा उत्तराखंड निरंतर विकास और उन्नति के मार्ग पर अग्रसर रहे।”
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
