मसूरी : भारत तिब्बतत सीमा पुलिस बल अकादमी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का आयोजन किया गया जो दो नवंबर तक जारी रहेगा। जिसके तहत मसूरी के आस पास के क्षेत्रों, गांवों व कालेजों मे छात्र छात्राओं को भ्रष्टाचार के बारे में जागरूक किया जायेगा व भ्रष्टाचार उन्मूलन के तहत शपथ ग्रहण करवाया जायेगा।
सतर्कता हमारी साझा जिम्मेवारी के मूल कथ्य के तहत आईटीबीपी अकादमी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू किया गया। जिसके तहत अकादमी के उप महानिरीक्षक व उप निदेशक प्रशासन निशिथ चंद्रने अकादमी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों को सतर्कता की प्रतिज्ञा दिलायी गयी। जिसमे सभी को ईमानदारी, निष्पक्षता, पारदर्शिता तथा भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता अपनाने का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर उन निदेशक डीआईजी निशिथ चंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा, और पारदर्शिता के साथ करना चाहिए। उन्होंने बताया कि संगठन की सुदृढता एवं सफलता का आधार प्रत्येक व्यक्ति की सत्यनिष्ठा पर निर्भर करता है। दो नवंबर तक चलने वाले सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत बल के अधिकारी व जवान मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों, स्कूलों कालेजों, गांवों मे जाकर नागरिकों व छात्रों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करेंगे, कार्यशालाएं आयोजित की जायेगी व शपथ दिलायी जायेगी। वहीं भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जागरूकता के तहत सांकेतिक दौड़ का आयोजन भी किया जायेगा। कार्यक्रम का उददेश्य सरकारी कार्यों में पारदर्शिता, निष्ठा, एवं उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ कना तथा भ्रष्टाचार मुक्त संगठनात्मक वातावरण बनाना है। इस अवसर पर अकादमी के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

You may also like
-
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई करे जिला प्रशासन।
-
सिने अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने मसूरी का आनंद लिया व एलोरा के उत्पादों का आनंद लिया।
-
शहर कांग्रेस ने हरेला पर्व मनाया व कार्यकर्ताओं को फूलों के पौधे वितरित किए।
-
मसूरी प्रेस क्लब संवाद कार्यक्रम में एसडीएम राहुल आनंद से समस्याओं पर बेबाक उत्तर दिए।
-
यूपीएससी सीडीएस में ऑल इंडिया 17वीं रैंक हासिल कर अमृतांशु नौटियाल बने लेफ्टिनेंट, तीसरी पीढ़ी ने संभाली देश सेवा की विरासत।
