मसूरी : कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा क्षेत्र की महिलाओं और महिला पर्यटकों को अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध/साइबर उत्पीड़न और सड़क अपराध (Street Crime) से महिलाओं को सतर्क करना था।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को इन अपराधों से बचाव के उपायों और सतर्क रहने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिलाओं के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध या उत्पीड़न की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
साइबर अपराध/साइबर उत्पीड़न के संबंध में महिलाओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया उत्पीड़न और डिजिटल सुरक्षा के उपाय बताए गए। उन्हें चेतावनी दी गई कि किसी भी अनजान लिंक, संदिग्ध संदेश या व्यक्ति पर भरोसा न करें और किसी भी असामान्य गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करें।
सड़क अपराध (Street Crime) से बचाव के लिए महिलाओं को सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों से दूरी बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की जानकारी दी गई।
कोतवाली मसूरी पुलिस ने सभी महिलाओं से अनुरोध किया कि वे सतर्क रहें, अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और किसी भी अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
You may also like
-
मसूरी में आवासीय कालोनी, भवन मानकों में शिथिलता व पॉकेट पार्किग की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
-
कूडा उठान पर्यावरण मित्रों ने सुपरवाइजरों को हटाने व वेतन देने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन।
-
झड़ीपानी में रेलवे व स्थानीय लोगों के बीच संपत्ति विवाद पर सीमांकन करने की सहमति बनी।
-
कृषि समृद्धि के लिए बहादराबाद–इकबालपुर नहर पर विशेष फोकस – त्रिवेन्द्र सिंह रावत।
-
AI सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नग्न प्रदर्शन के विरोध में भाजयुमो ने प्रदर्शन किया।
