देहरादून : 22/10/2025 की देर रात को डोईवाला, लालतप्पड़ क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस को संदिग्ध बदमाशों की जानकारी मिली, लालतप्पड़ पर बैरियर लगाकर बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों द्वारा चेकिंग पॉइंट पर ना रुककर पुलिस पर फायरिंग की गई पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया, पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ की सूचना पर देहात व शहर में सभी जगह पुलिस हाईअलर्ट, एसएसपी देहरादून तत्काल घटनास्थल के लिए अन्य अधिकारियों के साथ रवाना हुए।
पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश घायल ,एक बदमाश जंगल में फरार, फरार बदमाश की तलाश में जंगल में कांबिंग जारी, दोनों बदमाशों के पैरों में लगी गोली
मुठभेड़ में घायल बदमाशों को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी सीएससी चिकित्सालय डोईवाला भेजा गया,जहां दोनों बदमाशों को रेफर कर जौलीग्रांट हॉस्पिटल लाया गया
एसएसपी देहरादून पहुंचे घटनास्थल, घटनास्थल का निरीक्षण कर चिकित्सालय में जाकर अधिकारियों से ली घटना के बारे में जानकारी
मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाश दून चिकित्सालय के सामने हुई फायरिंग के हैं मुख्य अभियुक्त
बदमाशों के विरुद्ध कोतवाली नगर देहरादून में कायम है हत्या का प्रयास करने का अभियोग
बदमाशों से एक स्कूटी, दो तमंचे जिंदा राउंड व खोखा राउंड हुए बरामद

फरार अभियुक्त की तलाश में चेकिंग/कांबिंग जारी एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं जोगीवाला चौकी पहुंचकर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग का लिया जायजा।
घायल बदमाशों के नाम
1. सोहेलखान पुत्र नूर मोहम्मद निवासी EC रोड करनपुर देहरादून उम्र 25 वर्ष
2. शानू पुत्र नौशाद निवासी चावला चौक नालापानी रोड करनपुर देहरादून उम्र 23 वर्ष
You may also like
-
पालिकाध्यक्ष ने शहर के विकास में राजनीति करने वालों को आड़े हाथो लिया।
-
मसराना-मोटीधार मोटर मार्ग को वन विभाग से मिली स्वीकृति, ग्रामीणों ने जताया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार।
-
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी का निधन, शोक की लहर।
-
भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल ने पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यों की घोषणा की।
-
नीट पेपर लीक पर कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया।
