रिपोर्ट – सुनील सजवाण
टिहरी गढ़वाल/थत्यूड़ : थत्यूड जौनपुर टिहरी गढवाल मे चल रही रामलीला मंचन के द्वितीय दिवस मे रामजन्म लीला, सीता जन्म लीला, ताडका का वध लीला रहे मुख्य दृश्य।
द्वितीय दिवस की रामलीला मे महाराज दशरथ ने अपने मन्त्री सुमन्त को कुल ऋषि वशिष्ठ मुनि को महल मे बुलाकर अपनी अवस्था को देखते हुए घर मे संतान न होने का दुःख व्यक्त किया जिस पर वशिष्ठ ऋषि द्वारा ऋगी ऋषि को अयोध्या मे बुलाकर पुत्रेष्टि यज्ञ करवाया गया।
जंहा अगले दृश्य मे मर्यादा पुरुषोतम प्रभु रामचन्द्र, लक्ष्मण, भरत, व शत्रुघन का जन्म हुआ।
मिथिलापुरी मे अकाल से दुःखी किसानो को आकाशवाणी हुई की जब महाराज जनक महारानी सुनैना के साथ मिलकर सोने का हल चलाएंगे तभी वर्षा होगी जिसकी सुचना किसान महाराज जनक को देते है।
महाराज जनक महारानी सुनैना के साथ मिलकर सोने का हल चलाते है और पृथ्वी से मॉ जानकी सीता का जन्म होता है और मिथिला मे वर्षा हो जाती है।
ताडका वध लीला मंचन मे गुरुविश्वामित्र राम व लक्ष्मण को महाराज दशरथ की आज्ञा से शिक्षा दीक्षा हेतु अपने साथ अपने आश्रम मे लेकर जाते है। जंहा राक्षसो की माता ताडका का वध प्रभु राम करते है।
इस रामलीला मंचन का सीधा प्रसारण एस सजवाण प्रोडक्शन डिजिटल चेनल के फेसबुक पेज पर लाईव प्रसारित किया जा रहा है। जंहा देश विदेश मे उत्तराखण्ड के रहने वाले लोग इस रामलीला मंचन की प्रशंसा कर रहे है।
रामलीला मंचन मे राम का अभिनय मनोज भट्ट, लक्ष्मण प्रवीन पंवार, दशरथ कमल किशोर नौटियाल, सुमन्त दीपक सकलानी किसान दीपक सजवाण ताडका मुनिम प्रधान आदी ने किया।
संगीत पक्ष मे संदीप पंवार व संदीप राणा ने संगत दी।
द्वितीय दिवस की रामलीला मे मुख्य अतिथी आलोक रावत व रोशन लाल मौजूद रहे।
इस अवसर पर रामलीला धार्मिक सांस्कृतिक व सामाजिक समिती के अध्यक्ष गजेन्द्र असवाल, राम प्रकाश भट्ट, हरिश नौटियाल, हरिलाल, शिवांश सजवाण आदी लोग मौजूद थे।
मंच का संचालन प्रसिद्ध मंच उद्घोषक सुनील सजवाण ने किया।
You may also like
-
एसडीएम एवं उपखण्ड जनगणना अधिकारी ने प्रिसिंपल को कारण बताओ नोटिस किया जारी।
-
“शांति और संस्कृति” विषय पर वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न।
-
कैबिनेट मंत्री महाराज के प्रयास हुए फलीभूत, प्रधानमंत्री करेगें भारत-नेपाल सीमा लैंड पोर्ट का शिलान्यास।
-
स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री सुबोध उनियाल की पैनी नजर, नंदगांव सीएचसी में औचक जांच।
-
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत 63 उद्यमियों को रुपये 60 लाख की सहायता राशि के चैक वितरित किये।
