लैंसडाउन : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज लैंसडाउन छावनी परिषद का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आर्मी मैस का भी निरीक्षण किया और जवानों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा किए।
सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने जवानों की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में सैनिकों की भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के कल्याण और सुविधा के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री ने अग्निवीर प्रशिक्षणार्थियों से भी मुलाकात की और उनके प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को देश सेवा के लिए समर्पण और अनुशासन को जीवन का मूल मंत्र बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी भी उपस्थित रहे।
You may also like
-
मसूरी में आवासीय कालोनी, भवन मानकों में शिथिलता व पॉकेट पार्किग की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
-
कूडा उठान पर्यावरण मित्रों ने सुपरवाइजरों को हटाने व वेतन देने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन।
-
झड़ीपानी में रेलवे व स्थानीय लोगों के बीच संपत्ति विवाद पर सीमांकन करने की सहमति बनी।
-
कृषि समृद्धि के लिए बहादराबाद–इकबालपुर नहर पर विशेष फोकस – त्रिवेन्द्र सिंह रावत।
-
AI सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नग्न प्रदर्शन के विरोध में भाजयुमो ने प्रदर्शन किया।
