September 27, 2026

मास्टर नवीन स्मृति चित्रकला प्रतियोगिता में ओकग्रोव ने बाजी मारी।

मसूरी : लायंस क्लब मसूरी हिल्स के तत्वाधान में आयोजित मास्टर नवीन शर्मा स्मृति कला प्रतियोगिता का आयोजन महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें ओक ग्रोव स्कूल ने छह पुरस्कार जीत कर ओवर ऑल रनिंग ट्राफी कब्जाई।
मास्टर नवीन स्मृति कला प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व डीआईजी व हिमालयन साहसिक संस्थान के निदेशक एसपी चमोली ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए व कहा कि कला बच्चों में कल्पनाशीलता जगाती है तथा उनके अंदर की प्रतिभा को बाहर निकालती है। उन्होंने लायंस क्लब मसूरी का आभार व्यक्त किया कि वह बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लि चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष करते हैं। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुरभि रावत, सृष्टि कर्णवाल व माधुरी शर्मा ने निभाई। प्रतियोगिता में ओकग्रोव स्कूल ने छह पुरस्कार जीत ओवर ऑल ट्राफी अपने नाम की जिसमें गु्रप ए में ओकग्रोव की पुष्पा रानी ने पहला, अतुल्य सार्थक ने दूसरा व अराध्या आनंद ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं ग्रुप बी में पहला स्थान सोनाक्षी प्रिया, दूसरा स्थान रेथम गुप्ता, व ग्रुप सी में हिृतिक राज ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज रहा। प्रतियोगिता में महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर, ओकग्रोव, सनातन, संस्कृत विद्यालय, रमादेवी नारायण दास भार्गव इंटर कालेज, मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज, लार्ड लक्ष्मी नारायण फाउंडेशन स्कूल, जूनियर व प्राथमिक विद्यालय लाइब्रेरी के 58 प्रतिभागियों ने कला प्रतियोगिता में भाग लिया। इस मौके पर मदन मोहन शर्मा, प्रवीन गुप्ता, राजीव अग्रवाल, जीके गुप्ता, मधुलिका माथुर, माधुरी शर्मा आदि मौजूद रहे।