मसूरी : गुरू सिंह सभा के 109वें सालाना उत्सव में दूसरे दिन गुरू सिंह सभा गुरूद्वारें में नितनेम, अखंड पाठ, शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया व लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
गुरू सिंह सभा के सालाना उत्सव के दूसरे दिन नितनेम व अखंड पाठ के बाद शबद कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें पांवटा साहिब से आये हुजूरी रागी जत्था भाई अर्जुन सिंह, भाई रूबल प्रीत सिंह, सहित गुरू नानक स्कूल के छात्र व छात्राओं ने शबद कीर्तन किया जिसका गुरूद्वारें में मौजूद सभी श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। वहीं अतं में विश्व शांति के लिए अरदास की गयी। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, सभासद अनीता धनाई, गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष एमपीएस खुराना, जसबीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, जगजीत कुकरेजा, शिव अरोड़ा, राहुल छाबड़ा, परमजीत कोहली, तेजपाल सिंह, तनमीत खालसा, जोगिंदर सिंहा, रवीद्र सिंह, अवतार सिंह, त्रिलोचन सिंह सतनाम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
You may also like
-
कैबिनेट मंत्री जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड
-
मास्टर नवीन स्मृति चित्रकला प्रतियोगिता में ओकग्रोव ने बाजी मारी।
-
आर्य समाज का तीन दिवसीय उत्सव यज्ञ व ऋषि लंगर के साथ समाप्त।
-
शहदे आजम भगत सिंह की जयंती पर किया याद।
-
विश्व स्तरीय पर्यटन गंतव्य बन रहा है उत्तराखंड – मंत्री सतपाल महाराज।
