रिपोर्ट- सुनील सजवाण
टिहरी गढ़वाल/थत्यूड : रामलीला धार्मिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिती थत्यूड के सौजन्य से आयोजित रामलीला मंचन मे किष्किन्धा पर्वत पर ब्राहमण वेश धारण कर हनुमान जी ने राम व लक्ष्मण से भेंट की।
थत्यूड मे चल रही नवम दिवस की रामलीला मे जटायु के कहने पर राम व लक्ष्मण किष्किन्धा पर्वत पर सीता की खोज मे महाराज सुग्रीव व हनुमान से भेंट करने हेतु जाते है जंहा वानरराज सुग्रीव बाली के भय से हनुमान जी से ब्राहमण वेश मे राम लक्ष्मण से भेंट करने व उनका परिचय जानने को कहते है। जब हनुमान जी भेंट करते है और उन्हे पता चलता है कि ए तो उनके साक्षात आराध्य प्रभु राम है तो इस दृश्य मे साक्षात हनुमान हनुमान जी के पात्र पर अवतरित होते है इस दृश्य को देख दर्शक दिर्गा मे बैठे व ऑन लाईन रामलीला देख रहे दर्शक भाव विभोर हो गए।
अगले दृश्य मे हनुमान जी वानर राज सुग्रीव से राम व लक्ष्मण की भेंट करवाते है और राम जी के कहने पर सुग्रीव अपने भाई बाली के पास जाता है और प्रभु राम के हाथो बाली का वध होता है।
नवम दिवस की रामलीला मे मुख्य अतिथी सविता देवी सदस्य जिला पंचायत ख्यार्सी वार्ड व ममता देवी सदस्य जिला पंचायत बग्लों की काण्डी वार्ड उपस्थित थे।
इस अवसर पर अतिथी दीर्गा मे विनोद राणा, शिवदास, रमन रावत, नरेश रतूडी, सुमन भारती, शुशिल थपलियाल , दीपक नौटियाल आदी मौजूद थे।
राम का अभिनय मनोज भट्ट, लक्ष्मण प्रवीन पंवार, सीता केशव गौड, हनुमान विमल नौटियाल बाली कौस्तुक असवाल, सुग्रीव आयुष भट्ट ने किया।
रामलीला समिती के अध्यक्ष गजेन्द्र असवाल, कमल किशोर नौटियाल, हरी लाल, शांती प्रसाद चमोली, रामप्रकाश भट्ट, दीपक सकलानी, दीपक सजवाण, हरिश नौटियाल, संदीप शाह आदी मौजूद थे।
मंच का संचालन प्रसिद्ध मंच संचालक सुनील सजवाण ने किया |
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
