देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सहस्त्रधारा पहुंचकर मजाड़ा और कार्लीगाड़ के आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रभावित 13 परिवारों को गर्म कपड़ों की राहत किट वितरित की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित लोगों की समस्याएं भी सुनीं और कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है। उन्होंने दूरभाष के माध्यम से उपजिलाधिकारी देहरादून को निर्देशित किया कि जिन प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजा राशि नहीं मिली है, उन्हें शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाए। मंत्री जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार आपदा प्रभावितों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
