मसूरी : नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा आज शहर वासियों को टाउन हॉल की सौगात दी गई है। टाउन हॉल की देखरेख और रखरखाव नगर पालिका द्वारा किया जाएगा और अब शादी समारोह के लिए आसानी से टाउन हॉल जनता को मिल पाएगा
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा नगर पालिका की भूमि पर टाउन हॉल का निर्माण किया गया था और लंबे समय से मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण और नगर पालिका परिषद मसूरी के बीच टाउन हॉल को लेकर वार्ता का दौर जारी था। अब नगर पालिका और एमडीडीए के बीच एम ओ यू साइन किया गया है जिसमें नगर पालिका और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की टाउन हॉल से होने वाली आई की आधी आधी भागीदारी होगी जिसका संचालन और रखरखाव का कार्य नगर पालिका द्वारा किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने बताया कि मसूरी वासियों को विवाह के साथ ही अन्य कार्यक्रमों के लिए भी टाउन हॉल नगर पालिका के माध्यम से दिया जाएगा उन्होंने बताया कि नगर पालिका सभासद और अधिशासी अधिकारी के साथ दरें तय की गई है और आज से आसान दरों पर टाउन हॉल जनता को समर्पित किया गया है गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए विशेष छोट दी गई है साथ ही टाउन हॉल में कार पार्किंग और कमरों के लिए भी दरें निश्चित की गई है उन्होंने पूर्व पालिका बोर्ड पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके द्वारा टाउन हॉल को निजी हाथों में देने की योजना थी।

इस मौके पर सभासद जसबीर कौर, बबीता मल्ल, शिवानी भारती, गौरी थपलियाल, रूचिता गुप्ता, पवन थलवाल, रणवीर कंडारी व पालिका ईओ तनवीर सिंह मारवाह मौजूद रहे।
You may also like
-
मंत्री जोशी व पालिकाध्यक्ष सकलानी ने मुख्यमंत्री को शरदोत्सव का निमंत्रण दिया।
-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे ने अवैध कब्जाधारियों को भूमि खाली करने के नोटिस दिए।
-
मसूरी प्रेस क्लब मसूरी संवाद कार्यक्रम में डीएफओ डीपी बलूनी ने विभाग से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।
-
सूखे नशे के खिलाफ नशा उन्मूलन समिति ने व्यापक चर्चा की व इससे बचाव के सुझाव दिए।
-
“आशीर्वाद का दीया’‘ कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी-प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।
