मसूरी : हिमंवत महिला समूह ने हर वर्ष की भांति हरियाली तीज पर्व मनाया। इस मौके पर एक होटल के सभागार में आयोजित तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया व तीज क्वीन चुनी गयी जिसमें अनीता धनाई 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में तीज क्वीन चुनी गयी जबकि पुष्पा पुंडीर दूसरे स्थान पर रही जबकि 40 वर्ष से कम आयु में सुमन पंवार तीज क्वीन चुनी गयी व बबीता दूसरे स्थान पर रही।
कुलडी स्थित एक होटल के सभागार में हिमवंत महिला समूह के तीज कार्यक्रम में महिलाएं पूरे श्रृगार के साथ आयी व विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस मौके पर उन्होंने जमकर नृत्य किया व तीज क्वीन प्रतियोगिता में भाग लिया व कैटवाक कर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर हिमवंत महिला समूह की अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीज का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने सभी को तीज की बधाई दी व कहा कि यह समूह महिलाओं के लिए कार्य करता है व सभी पर्वो को अच्छी तरह से मनाया जाता है प्रयास रहता है कि जो महिलाएं घर से नही निकल पाती उन्हें समाज से जोड़ा जाय। उन्होंने कहा कि यह पर्व पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है, कन्यायें व्रत अच्छे पति के लिए व्रत रखती है। लेकिन महिलाओं आगे बढाने में पुरूषों का हाथ होता है इसे नही भूलना चाहिए। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका तनू उनियाल, भरोसी रावत व कविता भंडारी ने निभाई।
इस मौके पर लीला कंडारी, कमलेश भंडारी, मनीषी खरोला, नीति शर्मा, संध्या ऐनी, बीना सिंह, निमाकांत, नमिता कुमाई, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं सहित नरेंद्र पडियार, शूरवीर भंडारी, प्रदीप भंडारी आदि मौजूद रहे।
You may also like
-
मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा – मुख्यमंत्री धामी।
-
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के अन्दर पहुंचा सलाखों के पीछे।
-
मसूरी देहरादून मार्ग पर मलवा आने से रोड बाधित।
-
मसूरी देहरादून मार्ग की दुर्दशा पर कांग्रेस ने मंत्री गणेश जोशी व लोनिवि का पुतला दहन किया।
-
शहर कांग्रेस ने हल्द्वानी मामले में कोतवाली जाकर तहरीर दी।
