मसूरी : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन परिवार के साथ तीन दिवसीय निजि दौरे पर मसूरी पहुंचे, व लाइब्ररेी स्थित एक होटल में रूके व जाते समय उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की व बातचीत की। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तीन दिवसीय निजि दौरे पर मसूरी आये व लाइब्रेरी स्थित एक होटल में रूके जहां भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं को उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। नितिन नबीन परिवार सहित अपने निजी दौरे पर मसूरी घूमने आए और अपने 3 दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन पर मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं से भेंट की। भाजपा मसूरी मंडल ने उन्हें एक पहाड़ी शॉल और उत्तराखंड की टोपी भेंट की गयी। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की व मसूरी के सौदर्य व मौसम की सराहना की वहीं शीघ्र मसूरी आने का वादा किया। अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनवरी 2027 के विधानसभा चुनावों में कमर कसने, व बूथ बूथ पर जाकर संगठन को मजबूत करने के लिए जोर दिया।
मुलाकात में भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, राकेश रावत, पूर्व मंडल महामंत्री कुशाल राणा, मंडल उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल, गुड मोहन राणा, मौजूद रहे।
You may also like
-
मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा – मुख्यमंत्री धामी।
-
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के अन्दर पहुंचा सलाखों के पीछे।
-
मसूरी देहरादून मार्ग पर मलवा आने से रोड बाधित।
-
मसूरी देहरादून मार्ग की दुर्दशा पर कांग्रेस ने मंत्री गणेश जोशी व लोनिवि का पुतला दहन किया।
-
शहर कांग्रेस ने हल्द्वानी मामले में कोतवाली जाकर तहरीर दी।
